Airport Jobs 2025 : 10वीं-12वीं पास वालों के लिए बंपर भर्ती: एयरपोर्ट की नौकरी, ₹35,000 तक सैलरी और बिना अनुभव भी मिलेगा मौका!

अगर आप एयरपोर्ट (Airport Jobs) पर काम करने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। IGI एविएशन सर्विसेज ने दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर ग्राउंड स्टाफ (Ground Staff) और लोडर (Loader) के 1400 से ज्यादा पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। जो उम्मीदवार 10वीं या 12वीं पास हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Icon WhatsApp Group
Telegram Icon Telegram Group
TG Join Join Now

IGI Recruitment के तहत दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर काम करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है। IGI एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राउंड स्टाफ और लोडर जैसे पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 1446 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें से 1017 पद ग्राउंड स्टाफ (Ground Staff) के लिए हैं और 429 पद लोडर (Loader) के लिए तय किए गए हैं। लोडर के पद पर केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

ग्राउंड स्टाफ (Ground Staff) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। अगर उम्मीदवार ग्रेजुएट (Graduate) हैं या डिप्लोमा होल्डर हैं, तब भी वे इस पद के लिए योग्य माने जाएंगे।

लोडर (Loader) पद के लिए उम्मीदवारों को कम से कम मैट्रिक यानी 10वीं पास होना जरूरी है। यह पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। अगर कोई उम्मीदवार दोनों पदों के लिए योग्य है, तो वह दोनों के लिए आवेदन कर सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि परीक्षा शुल्क (Exam Fee) दोनों पदों के लिए अलग-अलग भरना होगा।

आयु की बात करें तो ग्राउंड स्टाफ पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं लोडर पद के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है।

फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका

इन पदों के लिए फ्रेशर्स (Freshers) भी आवेदन कर सकते हैं। खासकर ग्राउंड स्टाफ (Ground Staff) पद के लिए अगर किसी उम्मीदवार के पास आईटीआई सर्टिफिकेट (ITI Certificate) है, तो भी वह आवेदन के लिए पात्र है। अच्छी बात यह है कि आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का विमानन या एयरलाइन डिप्लोमा (Airline Diploma) जरूरी नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ सकते हैं।

पद के अनुसार सैलरी

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी (Salary) दी जाएगी। ग्राउंड स्टाफ पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹25,000 से ₹35,000 प्रति माह वेतन मिल सकता है। वहीं लोडर पद पर चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 से ₹25,000 प्रति माह तक का वेतन दिया जा सकता है। यह वेतन पोस्टिंग की जगह और अनुभव के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले एक लिखित परीक्षा (Written Exam) होगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू (Interview) के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कंपनी के कार्यालय में आयोजित होगा और इसके लिए एक अलग से कॉल लेटर जारी किया जाएगा।

खास बात यह है कि लोडर (Loader) पद के लिए इंटरव्यू नहीं होगा। इस पद पर चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Comment