जो महिलाएं आंगनवाड़ी में नौकरी करने की सोच रही हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर आई है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार ने Anganwadi Bharti 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य की महिलाएं बिना किसी एग्जाम के डायरेक्ट आवेदन करके भर्ती का लाभ ले सकती हैं।
आंगनवाड़ी भर्ती (Anganwadi Bharti 2024)
आज हम आपको Anganwadi Bharti 2025 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आप भी इस भर्ती के लिए आसानी से आवेदन कर सकें। लंबे समय से कई महिलाएं इस भर्ती का इंतजार कर रही थीं, और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है।
नोटिफिकेशन जारी होने के बाद मध्य प्रदेश की महिलाएं इस भर्ती के लिए सीधे आवेदन कर सकती हैं और सीधी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं। इस पूरी प्रक्रिया को जानने के बाद आप भी इसका फायदा उठा सकती हैं।
5 जिलों में होगी भर्ती प्रक्रिया
जानकारी के मुताबिक फिलहाल यह भर्ती मध्य प्रदेश के 5 जिलों में की जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि बाकी जिलों में फिलहाल खाली पद उपलब्ध नहीं हैं। इन 5 जिलों में सीटें खाली हैं और वहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है, इसी वजह से यहां भर्ती निकाली गई है।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए उम्र सीमा
Anganwadi Bharti 2025 में आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए सरकार ने उम्र सीमा तय की है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। इस आयु वर्ग की सभी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं और आंगनवाड़ी में नौकरी प्राप्त कर सकती हैं।
आवेदन शुल्क (Anganwadi Recruitment Application Fee)
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करते समय किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसका मतलब है कि आप बिल्कुल free of cost आवेदन कर सकती हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है।
ऐसे करें आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में आवेदन (Anganwadi Recruitment Apply)
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह offline है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप आवेदन कर सकती हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Anganwadi Bharti 2025 का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
- नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक से आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरें।
- उसके बाद नोटिफिकेशन में बताए गए पते पर यह भरा हुआ फॉर्म पोस्ट द्वारा भेज दें।
- ध्यान रखें कि आपका आवेदन फॉर्म निर्धारित अंतिम तारीख से पहले पहुंच जाना चाहिए।
- इसके बाद आपकी एप्लिकेशन की जांच की जाएगी और आगे की प्रक्रिया के लिए आपको कॉल किया जाएगा।
इस तरह से आप भी Anganwadi Bharti 2025 में हिस्सा लेकर एक स्थायी और सम्मानजनक सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकती हैं।